चारपहिया वाहनों को किराए में लेकर बिक्री और गिरवी रखने वाला ठग गिरफ्तार, आरोपी के पास से 14 वाहनें जब्त

रायपुर। टिकरापारा पुलिस ने अमानत में खयानत करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी चारपहिया वाहनों को किराए में लेकर गिरवी रखा देता था या फिर वाहनों को बेच देता था। गिरफ्तार आरोपी दानेश्वर निषाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमराव का रहने वाला है।
आरोपी ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ए.एफ.सी ट्रेवल्स नामक एजेंसी खोल रखा था। वह अपने आपको सरकारी ठेकेदार बताकर लोगों को झांसे में लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 14 नग चारपहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक टिकरापारा में प्रज्ञा होटल का संचालन करने वाले धमेंद्र प्रसाद से आरोपी दानेश्वर ने सफेद रंग का स्कार्पियों किराए से लिया था,
वहीं काफी समय बीत जाने के बाद भी वाहन वापस नहीं लौटाया गया, जिसके बाद प्रार्थी ने टिकरापारा थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।





