धान खरीदी केंद्र में किसान और हमाल की मौत, एक की हार्ट अटैक तो दूसरे की ट्रक से गिरने के कारण गई जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सोसाइटी में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई। किसान ने धान बेचने के लिए मंगलवार का टोकन कटाया था। जिसके बाद किसान खरीदी केंद्र पहुंचा। मृतक किसान का नाम कुंदन तिग्गा बताया जा रहा है। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र की यह घटना है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं सारंगगढ़ के धान उपार्जन केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सनातन सिदार है और देवगांव का रहने वाला है। फ़िलहाल बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button