शादी में खाना खाने से बिगड़ी तबीयत, 15 साल की बच्ची की मौत; चार की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी समारोह में खाना खाने के बाद एक 15 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी दो बहनें और दो बुआ की हालत गंभीर है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
परिवार के सभी लोग भिलाई के रिशाली भाटा में शादी में शामिल हुए थे और वहां से लौटते समय ट्रेन में ही तबीयत बिगड़ने लगी। सभी लोग बालोद के आमापारा इलाके के रहने वाले हैं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हुई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी पूरे मामले में नजर बनाए हुए है। बच्ची की मौत की सूचना सुनकर जनप्रतिनिधि भी मौके में जुट रहे है।





