Trade And Industry Fair: बीएनआई बिलासपुर मेला 2026 बना व्यापार और नवाचार का महाकुंभ

हर दिन नया रोमांच, हर मंच पर नया संदेश

स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और नवाचार को नई पहचान देने वाला (Trade And Industry Fair) बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 इन दिनों शहर का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। यह भव्य मेला साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में आयोजित किया जा रहा है, जो 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगा।निःशुल्क प्रवेश के कारण मेले में बिलासपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बीएनआई द्वारा आयोजित यह मेला अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और 25 वर्षों की व्यापारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय व्यापार को मजबूती दे रहा है। मेले में छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और बड़े उद्योगों को एक ही छत के नीचे मंच मिला है।

Trade And Industry Fair1

मुफ्त प्रवेश, भारी भीड़ और बड़ी संभावनाएं–बीएनआई मेला सुपरहिट

घरेलू उत्पादों से लेकर भारी मशीनरी, जैसे जेसीबी तक की प्रदर्शनी यहां देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारिक संभावनाओं का दायरा और विस्तृत हुआ है।मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ रत्नों का सम्मान समारोह और जादुई सांस्कृतिक संध्या लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।मेले का तीसरा दिन भी बेहद खास रहा। आज “विजन बिलासपुर 2030” विषय पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नामचीन लोग शामिल हुए। चर्चा के दौरान बिलासपुर के भविष्य, विकास की चुनौतियों और सपनों के शहर की कल्पना पर मंथन किया गया। इसके साथ ही “राज ग्लैमर” फैशन शो का आयोजन हुआ।

Trade And Industry Fair2

विजन बिलासपुर 2030 पर मंथन, बीएनआई मेला बना विचारों का मंच, (Trade And Industry Fair)

वहीं सामाजिक संदेश देते हुए 50 वर्ष का वैवाहिक जीवन पूर्ण कर चुके कई दंपतियों का सम्मान किया गया, ताकि युवा पीढ़ी को साथ निभाने और मजबूत पारिवारिक मूल्यों की प्रेरणा मिल सके। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला यह साबित कर रहा है कि जब व्यापार, समाज और नवाचार एक साथ आते हैं, तो शहर और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है। आने वाले वर्षों में यह मेला बिलासपुर की पहचान को और मजबूत करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button