Threat to death: पुराने विवाद में फिर खूनी संघर्ष की आशंका, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Threat to death: बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा कुदरूबाड़ी में आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते तनाव का माहौल बन गया है। क्षेत्र के निवासी दीपक देवांगन ने मोहल्ले के ही साहिल सूर्यवंशी और आदि सूर्यवंशी पर दहशत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, 28 जनवरी की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ डंडे लेकर उसके घर के पास पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया। सरेराह डंडे लहराते हुए न सिर्फ मोहल्ले में दहशत फैलाई गई, बल्कि दीपक देवांगन को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

दीपक का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रहे हैं और लगातार क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। पुराने विवाद के चलते फिर से खूनी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

bd07c1c6 a066 47f3 978f 75652f44b76e

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायत देने का निर्णय लिया है। प्रार्थी ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button