Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

तोरवा में कांग्रेस ने कसी कमर: संगठन मजबूत करने और आंदोलनों की बनाई रणनीति

तोरवा/बिलासपुर।शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक-2 की पहली संगठनात्मक बैठक वार्ड क्रमांक 41, तोरवा स्थित बोल बम चौक में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तजम्मुल हक ने की।

इस पहली बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ब्लॉक प्रभारी महेश दुबे और शिबली खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए साफ कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। इन्हीं के दम पर कांग्रेस जनता की आवाज को बुलंद करेगी।

बैठक के दौरान सभी मंडलों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क को मजबूत करने और हर घर तक कांग्रेस की बात पहुंचाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों और आंदोलनों की सफलता की कुंजी है।

संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ बैठक में सरकार की नीतियों को लेकर भी तीखा रुख अपनाया गया। खासतौर पर “मनरेगा बचाओ संग्राम” और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा नीतियों से मजदूर, किसान और युवा वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष तजम्मुल हक ने कहा कि ब्लॉक-2 कांग्रेस आने वाले दिनों में जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एक मजबूत संगठन ही जनता को न्याय दिला सकता है।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह बैठक आने वाले आंदोलनों और राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई