बिलासपुर में सरेराह गैंगवार, कोनी में दो गुटों की भिड़ंत से मचा हड़कंप

कोनी/बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर एक बार फिर हिंसा की वजह से चर्चा में है। कोनी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। सरेआम हुई इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। सड़क पर अचानक पथराव और मारपीट शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। राहगीर जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए, वहीं इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) गगन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को अलग कर शांति बहाल की गई और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थाने पहुंचने के बाद दोनों गुटों ने आपसी समझौता कर लिया और किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई।

हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई