बारामती में विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मौत, नेताओं ने जताया शोक

रायपुर। देश की राजनीति में बुधवार को एक दुखद और सदमे भरी खबर आई है। महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार अन्य लोगों की मौत हो गई।

इस घटना से पूरी राजनीतिक और सामाजिक दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस दुखद हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्माओं के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा अन्य की आकस्मिक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि अजित पवार का जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन उनके परिजनों और समर्थकों के साथ-साथ महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री साव ने भी जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि अजित पवार का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद और गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि पवार एक कर्मठ और लोकप्रिय राजनेता थे, जिनका योगदान राज्य और देश दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहा।

मंत्री ओपी चौधरी ने भी किया श्रद्धांजलि प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी ने भी विमान हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अजित पवार की आत्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहन शक्ति की प्रार्थना की।

नेताप्रतिपक्ष चरणदास मंहत का बयान

नेताप्रतिपक्ष चरणदास मंहत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा सहित पांच विमान सवारों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को शक्ति की प्रार्थना की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शोक संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि यह दुःखद हादसा न केवल पवार परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को धैर्य की कामना की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएम सिंह देव ने व्यक्त की संवेदना

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएम सिंह देव ने कहा कि विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन की खबर से वे गहरे दुःखी हैं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पवार परिवार को शक्ति मिले।

हादसे का विवरण

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ के साथ मुंबई से लगभग 8:00 बजे एक 8-सीटर चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे। उनका कार्यक्रम कई जगहों पर बैठकों के लिए तय था। सुबह 8:45 बजे, लैंडिंग से ठीक पहले यह विमान हादसे का शिकार हो गया और पूरी तरह आग में जल कर खाक हो गया।

घटना में डेड बॉडी को रिकवर कर अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह विमान अजित पवार का निजी विमान बताया जा रहा है और इस दुर्घटना ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को गहरा दुखी और शोकाकुल कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई