Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नारायणपुर के डॉक्टरों को दुर्लभ बीमारियों के सफल इलाज पर मिला सम्मान

नारायणपुर में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिन्हा और डॉ. धनराज सिंह दरसेना को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सांसद महेश कश्यप द्वारा प्रदान किया गया।

दोनों डॉक्टरों को यह सम्मान पिछले दो वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र में उनके समर्पित कार्य और दुर्लभ रोगों के सफल उपचार के लिए दिया गया है। नारायणपुर जैसे पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्र में सेवाएं देते हुए उन्होंने अबूझमाड़ सहित आसपास के इलाकों के कई गंभीर मरीजों का सफल इलाज कर उनकी जान बचाई है।

डॉ. हिमांशु सिन्हा और डॉ. धनराज सिंह दरसेना ने जिले में कई जटिल मामलों का सफल उपचार कर जिला अस्पताल को नई पहचान दिलाई है। इनमें छत्तीसगढ़ का पहला और देश का तीसरा दुर्लभ “क्यूटेनियस नोकार्डिया इंफेक्शन” का सफल निदान और इलाज प्रमुख है।

इसके अलावा, हृदय गति रुकने की स्थिति में समय पर सीपीआर देकर मरीज की जान बचाना और दुनिया में बेहद कम पाए जाने वाले “इंसुलिनोमा” रोग का सफल उपचार भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। इमरजेंसी स्थितियों में दोनों डॉक्टरों द्वारा दी गई त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवाओं से कई मरीजों को नया जीवन मिला है।

चिकित्सा विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों डॉक्टरों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ऐसे समर्पित चिकित्सकों के कारण दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। यह सम्मान अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई