77वें गणतंत्र दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, विकास और संविधान के मूल्यों का दिया संदेश

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पं. चक्रपाणि शुक्ल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

समारोह में आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को राष्ट्रभाव से सराबोर कर दिया। इस दौरान सांसद अग्रवाल ने अमर शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा गणतंत्र निरंतर सशक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं से युवा, महिलाएँ, किसान व ग्रामीण वर्ग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई