Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रमन डेका रायपुर में और मुख्यमंत्री साय बिलासपुर में फहराएंगे ध्वज

रायपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पूरे राज्य में देशभक्ति का माहौल है और प्रशासन ने कार्यक्रमों को लेकर अंतिम रूप दे दिया है।

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यपाल रमन डेका राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोहों में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे और जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देंगे।

सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, बलौदाबाजार, सुकमा, कांकेर सहित सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर जिले में परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शासकीय योजनाओं की झलक दिखाने वाली झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ राज्य भर में तिरंगे की शान लहराती नजर आएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई