आबकारी उपनिरीक्षकों की नई सूची जारी, 19 जिलों में बदले अधिकारी

आबकारी विभाग ने तीन दिन में 80 उपनिरीक्षकों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस सूची में 19 ऐसे अधिकारी हैं जिनके जिले बदले गए हैं। नई सूची के आने के बाद विवाद फिर शुरू हो गया है। कुछ उपनिरीक्षकों का आरोप है कि केवल इन्हीं 19 अधिकारियों के लिए सूची बदली गई है।

पहले यह 80 पदस्थापना सूची 21 जनवरी को जारी की गई थी, लेकिन मंत्री के आदेश के बाद इसे तीन घंटे में निरस्त कर दिया गया था। कारण यह था कि सूची में अपर आयुक्तों ने बिना मंत्री की मंजूरी के पदस्थापना कर दी थी।

नई सूची में सबसे बड़ा बदलाव बिलासपुर और कोरबा जिलों में देखा गया। बिलासपुर में 5 और कोरबा में 4 उपनिरीक्षकों को दूसरे जिलों से स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा दुर्ग में दो और रायपुर, रायगढ़, धमतरी, सूरजपुर जैसे जिलों में भी एक-एक बदलाव हुए हैं।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सूची उनके बिना जानकारी के जारी की गई थी। उन्होंने आदेश जारी करने वाले अफसरों को सात दिन के अंदर कारण बताने का नोटिस जारी किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई