Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बृहस्पति बाजार शिफ्टिंग पर बवाल, सब्जी व्यापारियों में नाराज़गी

बिलासपुर। शहर के बृहस्पति बाजार को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर निगम ने बृहस्पति बाजार के सब्जी व्यापारियों को गोंड़पारा स्थित मुन्नूलाल शुक्ला स्कूल मैदान में शिफ्ट करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और विरोध खुलकर सामने आ गया।

व्यापारियों का आरोप है कि बिना पुख्ता तैयारी के उन्हें जबरन दूसरी जगह भेजा जा रहा है। गोंड़पारा मैदान में न तो चबूतरे बनाए गए हैं, न ही शेड की व्यवस्था है। सुरक्षा के नाम पर बाउंड्री वॉल तक मौजूद नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि मैदान में अत्यधिक धूल होने से सब्जियां खराब होंगी, जिससे ग्राहक भी नहीं आएंगे और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।

सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम से सीधा सवाल किया है कि क्या उन्हें लिखित गारंटी दी जाएगी कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सभी व्यापारियों को दोबारा बृहस्पति बाजार में ही जगह मिलेगी।

दरअसल, बृहस्पति बाजार को मल्टी लेवल सब्जी बाजार के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए डीएमएफ मद से करीब 14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना को पूरा होने में कम से कम एक साल का समय लग सकता है, इसी वजह से व्यापारियों को अस्थायी तौर पर गोंड़पारा शिफ्ट किया जा रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण के बाद बृहस्पति बाजार में व्यापारियों के लिए पक्के चबूतरे, शेड, पार्किंग और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रस्तावित मल्टी लेवल बाजार में 242 पक्के चबूतरे, 50 कार और 170 दोपहिया वाहनों की पार्किंग, फायर फाइटिंग सिस्टम और बेहतर स्टोरेज की सुविधा होगी।

फिलहाल प्रशासन ने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत 217 व्यापारियों ने अपने कागजात जमा कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच यह विवाद किस तरह सुलझता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई