5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल

रायपुर। बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इसी मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल होंगी और करीब 8 लाख बैंककर्मी काम बंद करेंगे।

इस संबंध में गुरुवार को रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा और छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते के तहत आईबीए और सरकार के बीच यह सहमति बनी थी कि हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहेगा, जबकि बाकी शनिवारों को पूरा कार्य दिवस माना जाएगा।

उस समय यह भी आश्वासन दिया गया था कि सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने की मांग पर आगे विचार किया जाएगा, लेकिन अब तक इस मुद्दे को लंबित रखा गया है। यूनियनों का कहना है कि लंबे समय से यह मांग अधर में है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यूनाइटेड फोरम का साफ कहना है कि जब तक 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 27 जनवरी की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई