अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: सरगुजा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर छापा, 400 बोरी धान जब्त

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर पर छापा मारा है। इस दौरान 400 से ज्यादा बोरी अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह मामला सीतापुर क्षेत्र का है, जहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता सुनील गुप्ता के घर पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। प्रशासन को सूचना मिली थी कि देर रात एक ट्रक के जरिए अवैध रूप से धान का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद धान जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान सुनील गुप्ता द्वारा प्रशासनिक टीम को कथित तौर पर धमकाने की बात भी सामने आई है। हालांकि इसके बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखी और पूरा अवैध भंडारण जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार सुनील गुप्ता सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के करीबी माने जाते हैं।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध धान भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई