महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव आर.एल. खरे पद से हटाए गए

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका के आदेश पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) के कुलसचिव आर.एल. खरे को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

कुलाधिपति कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आर.एल. खरे को कुलसचिव के रूप में दायित्व सौंपने के लिए पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय 2 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना जाएगा।

IMG 8186

इस आदेश के बाद विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासनिक स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी में जुटा हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई