रायपुर साहित्य उत्सव में मनोज जोशी सुनाएंगे अभिनय यात्रा के अनसुने किस्से

रायपुर।पद्मश्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी रायपुर साहित्य उत्सव में अपनी प्रेरक और संघर्षपूर्ण अभिनय यात्रा के अनसुने किस्से साझा करेंगे। इस मौके पर बीजेपी नेत्री मोना सेन ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनके आगमन की जानकारी दी।
मोना सेन ने बताया कि मनोज जोशी रंगमंच की गहरी साधना से लेकर सिनेमा की चमकदार दुनिया तक के अपने विलक्षण सफर को श्रोताओं के सामने रखेंगे। उनके अनुभव न केवल कलाकारों बल्कि साहित्य और कला में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी प्रेरणादायक होंगे।
रायपुर साहित्य उत्सव में मनोज जोशी की मौजूदगी से कार्यक्रम और भी खास होने की उम्मीद है, जहां दर्शकों को उनके सशक्त अभिनय के पीछे की मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां सुनने का अवसर मिलेगा।





