कैबिनेट बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और रायपुर पुलिस कमिश्नरी मजबूत करने पर चर्चा

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज कैबिनेट की अहम बैठक चल रही है। बैठक में रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को और सशक्त बनाने तथा 31 जनवरी तक चल रही धान खरीदी की समय-सीमा को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। दोनों विषयों को बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल किया गया है।

बैठक के समय और स्थान में भी बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होनी थी, लेकिन अब इसे मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जा रहा है। सभी मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र विस्तार से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके तहत नवा रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों को रायपुर पुलिस कमिश्नरी के दायरे में लाने की योजना है। इस प्रस्ताव को लेकर गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई