एसएसपी ने किए 11 पुलिसकर्मियों के तबादले, निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक शामिल

रायपुर।जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी ने 11 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी ट्रांसफर आदेश में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
बताया गया है कि यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।






