बकावंड प्राथमिक विद्यालय में छात्र से मारपीट, शिक्षिका को तत्काल हटा दिया गया

जगदलपुर।बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला तारापुर में चौथी कक्षा के छात्र के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। घटना के दौरान छात्र की आंख के नीचे चोट लगी, जिससे परिजनों में नाराजगी फैल गई।

परिजनों ने सीधे शिक्षा विभाग को शिकायत दी, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर तुरंत कार्रवाई की। बकावंड ब्लॉक के बीईओ ने संबंधित सहायक शिक्षिका को प्राथमिक शाला तारापुर से हटा कर दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया।

IMG 8103

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button