खेल मैदान पर कब्जा, उड़ेला में भू-माफिया बनाम युवा

बिलासपुर जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर सामने आया है। ग्राम पंचायत उड़ेला में खेल मैदान पर कब्जे को लेकर गांव के युवाओं में भारी नाराजगी है। जहां कभी क्रिकेट खेलते बच्चों और युवाओं की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब दीवारें खड़ी की जा रही हैं।

क्रिकेट खेलने वाले युवाओं ने इस मामले को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। युवाओं का कहना है कि गांव की सरकारी खेलकूद की जमीन पर, जहां वर्षों से बच्चे और युवा क्रिकेट खेलते आ रहे हैं, गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है।

युवाओं ने बताया कि इस अवैध कब्जे की शिकायत वे पहले भी पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है और गांव के बच्चों व युवाओं के खेलने का एकमात्र मैदान समाप्त होने की कगार पर है।

युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि चूंकि यह सरकारी खेल मैदान है, इसलिए तत्काल कार्रवाई कर अवैध निर्माण रोका जाए और जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कदम उठाता है और क्या युवाओं को उनका खेल मैदान वापस मिल पाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई