कांदुल लोक खेल जलसा 2026 भव्य आयोजन के साथ संपन्न

रायपुर।रायपुर जिला लोक खेल एसोसिएशन के तत्वाधान में लोक खेल दिवस 11 जनवरी के पावन अवसर पर आयोजित कांदुल लोक खेल जलसा 2026 का सफल और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ग्रामीण खेलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र साहू और संयोजक चंद्रशेखर चकोर ने बताया कि आयोजन का उद्घाटन रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांदुल सरपंच तिलेश्वरी धुरंधर ने की, जबकि रविंद्र झा, जितेंद्र धुरंधर, खेमू यादव और ललित साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

IMG 8095
Screenshot

समापन अवसर पर बालमुकुंद, ईश्वरी ध्रुव, घनश्याम वर्मा, परमेश्वर कोसे, लीलाराम साहू, खेलावन निषाद, कृष्णकांत, भेवसिंह दीवान, मिथिलेश निषाद, यतीश बंछोर, शिव चंद्राकर, जयंत साहू और गोविंद धनगर की उपस्थिति में ग्रामीण बुजुर्गों के करकमलों से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिताओं में गिल्ली डंडा खेल में अभनपुर के विरोदा ग्राम की टीम विजेता रही, जबकि कांदुल की टीम उपविजेता बनी। गेड़ी दौड़ में दतरेंगा ने प्रथम और कांदुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पूधव पुक प्रतियोगिता में राजू प्रथम, मोहन पाल द्वितीय और हेमंत सोनकर तृतीय स्थान पर रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button