प्रदेश में मौसम बदला, कुछ इलाकों में शीतलहर और कोहरे की संभावना

रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी के संकेत दिखने लगे हैं। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है, वहीं रात की ठंड कमजोर पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में लगातार 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। सुबह और शाम हल्की ठंड जरूर महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप ने असर दिखाया। दुर्ग-राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में दिन का तापमान 30.6 और रात 12.6 डिग्री, पेंड्रारोड में दिन 29 और रात 11.6 डिग्री, जगदलपुर में दिन 31.4 और रात 10 डिग्री, दुर्ग में दिन 32 और रात 9.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल मौसम शुष्क है। दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखाई दे सकता है, लेकिन कुल मिलाकर ठंड का प्रभाव कमजोर पड़ता जा रहा है।

20 जनवरी को रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति कम होने से ठंड का असर सीमित रहेगा। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और सक्रिय मौसम तंत्र भी नहीं हैं। जनवरी में ही गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई