Road Accident: जरहागांव थाना प्रभारी हुए हादसे का शिकार
ड्यूटी के दौरान हुई मौत

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। (Road Accident) मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पैकरा एक गुम इंसान की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के साथ राजस्थान जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।
गुम इंसान की तलाश में जा रहे थे टीम के साथ, पुलिस महकमे में शोक की लहर, (Road Accident)
इस दुखद घटना में टीआई नंदलाल पैकरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक जांबाज अधिकारी की इस तरह अचानक मौत की खबर मिलते ही मुंगेली सहित पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है……





