शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ होगी इस क्रिसमस पर रिलीज, मेकर्स ने चुना बड़े कमाई का मौका

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तरफ से और फिल्म से जुड़े सूत्रों की जानकारी के अनुसार, शाहरुख की इस मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म को इस साल क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की योजना है।

मेकर्स 4 दिसंबर या 25 दिसंबर की दो संभावित तारीखों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन क्रिसमस को प्राथमिकता इसलिए दी जा रही है क्योंकि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के क्लैश से बचने और दोनों फिल्मों की कमाई के लिए पर्याप्त स्पेस सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई है।

फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, और अरशद वारसी जैसे कई सितारे शामिल हैं। रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अगले हफ्ते इसे सार्वजनिक किया जाने की संभावना है।

‘किंग’ की इस रिलीज डेट को रणनीतिक रूप से चुना गया है ताकि क्रिसमस के मौके पर किसी भी बड़ी हिंदी या हॉलीवुड फिल्म से टकराव से बचा जा सके और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत मिले।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई