बीजापुर मुठभेड़ में बड़ा नक्सली ढेर, नेशनल पार्क इलाका लगभग नक्सल मुक्त: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

रायपुर। बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की मजबूत कार्रवाई और सटीक रणनीति के कारण एक बड़ा नक्सली ऑपरेशन सफल रहा है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित कुल चार नक्सलियों को मार गिराया गया है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि कार्रवाई से पहले दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया गया था, लेकिन उसने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा। इसके बाद सुरक्षाबलों को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी। इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र अब लगभग नक्सल मुक्त हो गया है, जिसे राज्य के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास को स्थायी रूप से स्थापित किया जा सके।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर भी बोले विजय शर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और उनके मार्गदर्शन में आगे की निर्णय प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई