जगदलपुर में तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

जगदलपुर के कालीपुर इलाके में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार सभी युवक क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में गिर गई।

तालाब में वाहन गिरते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और जवानों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और वाहन का कांच तोड़कर 4 युवकों को बाहर निकाला। हालांकि, 3 युवक पानी में डूब गए, जिससे उनकी जान चली गई।

घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक सभी जगदलपुर के निवासी थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की वजह सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई