बीजापुर के नेशनल पार्क में मुठभेड़, 2 नक्सली मारे गए, ऑपरेशन जारी

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है। मुठभेड़ स्थल से AK-47 जैसे हथियार भी बरामद किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नेशनल पार्क इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से हो गया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद करने और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अभियान अभी जारी है। जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुठभेड़ स्थल, ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button