मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कृतिका को मिला नया जीवन

रायपुर। जब किसी परिवार पर गंभीर बीमारी का संकट आ जाता है और इलाज का खर्च उसकी क्षमता से बाहर हो जाता है, तब उम्मीदें टूटने लगती हैं। ऐसे ही मुश्किल समय में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बालिका कृतिका निषाद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जीवनदायिनी साबित हुई।

गंभीर बीमारी से पीड़ित कृतिका के इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम में 16 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। जिला प्रशासन की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से यह सहायता समय पर मिली, जिससे परिवार को कर्ज के बोझ से राहत मिली और बेहतर इलाज संभव हो सका।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस योजना से कैंसर, हृदय रोग, लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे जटिल इलाज भी कराए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पैसों की कमी के कारण कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे, यही सरकार की प्राथमिकता है। कृतिका की कहानी इस संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी योजना की एक सशक्त मिसाल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई