Congress Torch Rally: मनरेगा को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, निकाली मशाल यात्रा
डबल इंजन सरकार के खिलाफ मशाल यात्रा

बिलासपुर में मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। (Congress Torch Rally) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी ने डबल इंजन सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और गरीबों से रोजगार छीनने का गंभीर आरोप लगाया। मशाल यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों से जिले में मनरेगा के काम लगभग ठप पड़े हैं। मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा, जिससे गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
125 दिन रोजगार का दावा खोखला,जमीनी हकीकत कुछ और,(Congress Torch Rally)
नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि बीते दो सालों में मनरेगा पर कितना खर्च किया गया और कितने लोगों को वास्तव में रोजगार मिला। कांग्रेस ने मनरेगा में 90:10 की जगह 60:40 के नए अनुपात को भी गरीब विरोधी बताया और इसका कड़ा विरोध किया। नेताओं का कहना है कि सरकार 125 दिन रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मजदूरों को 60 दिन का काम भी नसीब नहीं हो रहा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों की रीढ़ है और नियम बदलकर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक मनरेगा को मजबूत नहीं किया जाता और मजदूरों को पूरा रोजगार नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।





