Drunk Motorcycle Stunts: शराब के नशे में तीन युवक एक बाइक पर सवार
वायरल वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, (Drunk Motorcycle Stunts) जिसमें तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक इतने नशे में हैं कि बाइक चलाना तो दूर, उसे संभालना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था।
नशे में बाइक स्टंट, बड़ा हादसा टला, (Drunk Motorcycle Stunts)
इसके बावजूद वे लापरवाही से सड़क पर बाइक दौड़ाते रहे और कुछ ही दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि यह घटना बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला धुरी पारा रोड का है, जहां इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी। वायरल वीडियो में युवकों की खतरनाक लापरवाही और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं, जो सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं……





