बिलासपुर में अवैध उत्खनन(Illegal Mining) पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर जिले में अवैध उत्खनन(Illegal Mining) और जंगल कटाई के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर वन मंडल के अंतर्गत कोटा परियोजना मंडल की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा है।

जानकारी के अनुसार, कोटा परियोजना मंडल की टीम ने तेंदुआ परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-128 में अवैध रूप से काटी गई सागौन की लकड़ी जब्त की है। मौके से आरोपी फरार हो गए, लेकिन चार नग सागौन लठ्ठा बरामद कर वन अपराध का मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह कोटा परिक्षेत्र के आरएफ-172 कक्ष में नाले से अवैध रूप से रेत और मिट्टी का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन अमले ने घेराबंदी कर मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं। जब्त किए गए वाहनों में एक महेन्द्रा और एक जॉन डीयर ट्रैक्टर शामिल हैं, जिनमें रेत और मिट्टी भरी हुई थी।

इस मामले में दोनों वाहन मालिकों- बुधराम सिंह मरकाम और ओमप्रकाश मरावी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई वन मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के निर्देश पर परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन(Illegal Mining) और जंगल कटाई के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई