टॉक्सिक टीज़र में यश संग दिखी विदेशी अभिनेत्री की पहचान सामने आई, सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

मुंबई। कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश अपनी आने वाली गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक के जरिए पैन-इंडिया दर्शकों के बीच एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीज़र ने रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यश के दमदार लुक और संवादों के साथ एक बोल्ड कार सीन ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा।

टीज़र में यश के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल को लेकर पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह हॉलीवुड अभिनेत्री नताली बर्न हैं। हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि टीज़र में दिखाई देने वाली अभिनेत्री नताली नहीं, बल्कि ब्राजीलियन अभिनेत्री और मॉडल बीट्रिज टौफेनबैक हैं। इस खुलासे के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

बीट्रिज टौफेनबैक के बारे में बताया जा रहा है कि उनका जन्म कीव में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्लासिकल बैले से की। मॉस्को की बोल्शोई बैले एकेडमी में प्रशिक्षण लेने के बाद वह लंदन चली गईं, जहां से उन्होंने अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बीट्रिज लेखन और प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं और उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

टीज़र रिलीज़ के बाद जहां यश की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के एक दृश्य को लेकर आपत्ति भी जताई। महिलाओं को लेकर उठे सवालों पर फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सहमति और महिलाओं की स्वतंत्रता को समझना जरूरी है और इस तरह की चर्चाओं से वह विचलित नहीं हैं।

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज़ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। यह फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होगा। दर्शकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह मुकाबला किसके पक्ष में जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई