कृषि वर्ष-2026 की शुरुआत, किसान कल्याण को समर्पित रहेंगी प्रदेश की नीतियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में कृषि और किसानों के उत्थान को केंद्र में रखकर कृषि वर्ष-2026 की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के जम्बूरी मैदान से कृषक वर्ष-2026 के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष-2026 में राज्य की नीतियां और योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर तैयार और लागू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि वर्ष-2026 को किसान कल्याण के लिए समर्पित किया गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार के 16 विभागों की योजनाओं को किसानों की आवश्यकताओं और हितों के अनुसार क्रियान्वित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी सशक्तीकरण वर्ष-2024 और युवा कल्याण व रोजगार वर्ष-2025 के बाद अब कृषि वर्ष-2026 के माध्यम से किसानों के विकास को नई दिशा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कृषक वर्ष के दौरान किसान संगठनों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों और देश-विदेश के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीक, नवाचार और सुझावों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि किसानों का उत्थान और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कृषि वर्ष-2026 इसी संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी किसान बंधुओं को शुभकामनाएं भी दीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई