Bomb Threat Via Email: बिलासपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने से हड़कंप

पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड तैनात, आने-जाने वालों की सख्त जांच।

बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी और संवेदनशील खबर। (Bomb Threat Via Email) जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए बिलासपुर पुलिस की पूरी टीम, अतिरिक्त बल और डॉग स्क्वायड को मौके पर तैनात किया गया है।

ई-मेल से बम धमकी, जिला न्यायालय हाई अलर्ट, Bomb Threat Via Email

कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर हर संदिग्ध स्थान की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही न्यायालय में प्रवेश करने वाले व बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति की सख्त जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रहे हैं, वहीं साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई