Checking Of Spa Centers: सिविल लाइन क्षेत्र में स्पा सेंटरों की चेकिंग
नियमित गतिविधियां पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। (Checking Of Spa Centers) इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग–अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों की जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान एक्वा स्पा 36 मॉल, एसीसी स्पा व्यापार विहार, दर्शना स्पा भारतीय नगर, एलिमेंट्स स्पा मैग्नेटो के पास और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा की सघन चेकिंग की गई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष अभियान, (Checking Of Spa Centers)
चेकिंग के दौरान अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कार्यवाही में अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन को अनावेदक बनाया गया है……





