किसानों को समय पर खाद(Fertilizers) मिले, यही लक्ष्य: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केमिकल्स एवं Fertilizers पर बनी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में खास तौर पर पीक सीजन के दौरान किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति और उचित दाम पर उपलब्धता को लेकर चर्चा की गई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ Fertilizers की ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) और मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर के सही और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर खाद मिले, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि एक ऐसी वितरण प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है जो ज्यादा कुशल, पारदर्शी और जवाबदेह हो। इससे न केवल कृषि उत्पादन को मजबूती मिलेगी, बल्कि किसान भी सशक्त होंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई