Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोरोना काल के 209 करोड़ घोटाले की जांच की मांग, ननकी राम कंवर ने बड़े खुलासे का दावा

रायपुर।पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने एक बार फिर कोरोना काल में हुए 209 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर जांच की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), केंद्रीय गृह मंत्री और पीएमओ के प्रधान सचिव को एक साल पहले पत्र लिखा गया था, जिस पर कार्रवाई तो शुरू हुई, लेकिन अब भी कई बड़े अधिकारी और नेता राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई से बचे हुए हैं।

ननकी राम कंवर का आरोप है कि कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरा देश और दुनिया संकट से जूझ रही थी, तब छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र से मिली राशि का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से राहत के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को एसडीआरएफ के तहत 209 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन इस राशि में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 14 मार्च 2020, 23 सितंबर 2020 और 15 अप्रैल 2021 को पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार को साफ निर्देश दिए गए थे कि केंद्र की राशि का उपयोग किन मदों में और किस तरह किया जाना है, ताकि आम जनता को कोरोना से राहत मिल सके। इसके बावजूद इन निर्देशों की अनदेखी कर राशि का दुरुपयोग किया गया।

ननकी राम कंवर के अनुसार, राज्य आपदा मोचन निधि से कोरोना रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और परिवार कल्याण विभाग, रायपुर को मिली 209 करोड़ रुपये की राशि में घोटाला हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी उन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी, कोयला घोटाला, महादेव ऐप सट्टा, डीएमएफ, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी और शराब घोटाले जैसे मामलों में दस्तावेजों के साथ शिकायतें की थीं, जिन पर केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सीबीआई और ईडी के जरिए जांच कराई। इन मामलों में कई बड़े नेता और अधिकारी जेल भी जा चुके हैं और जांच अभी जारी है।

IMG 7665

पूर्व मंत्री ने मांग की है कि कोरोना काल के इस 209 करोड़ रुपये के घोटाले की भी केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि अगर सभी नामजद आरोपियों पर कार्रवाई होती है, तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई