5 लाख विद्यार्थी एक साथ गाएंगे वंदे मातरम, हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा

रायपुर|वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 15 जनवरी को देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिलेगा। इस दिन दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर करीब 5 लाख विद्यार्थी और युवा एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेंगे।

इस आयोजन में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3 हजार से अधिक स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां 20 हजार से अधिक युवा एक साथ वंदे मातरम का गायन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी और देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आयोजन संयोजक दानसिंह देवांगन ने बताया कि रायपुर देश का पहला लोकसभा क्षेत्र होगा, जहां एक ही समय पर 5 लाख से अधिक युवा वंदे मातरम का गान करेंगे।

इसके अलावा रायपुर लोकसभा क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में वंदे मातरम गीत का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान विषय पर विद्यार्थियों द्वारा वाचन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन इतिहास रचेगा और वंदे मातरम आज भी विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जगाने में पूरी तरह प्रासंगिक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई