शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, रिहाई का रास्ता साफ

बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है, जिससे अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

यह मामला हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में चल रहा था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चैतन्य बघेल को जमानत देने का अहम फैसला सुनाया।

चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जांच एजेंसियों की कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब इस मामले को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में फिर से चर्चा तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई