नई छत्तीसगढ़ी कॉमेडी ‘किरन के माया’ 2026 में रिलीज, दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने को तैयार

नई छत्तीसगढ़ी कॉमेडी ‘किरन के माया’ 2026 रिलीज कर दी गई है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। इस कॉमेडी में कलाकार ढोल ढोल के रूप में जाने जाने वाले दुजे निषाद प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मोहनी भट्ट भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं।

यह कॉमेडी वीडियो यूट्यूब चैनल ‘कॉमेडी वाला’ और ‘गाना वाला’ पर प्रस्तुत की गई है। इन चैनलों का संचालन कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय टीम द्वारा किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी समेत हिंदी, उड़िया, भोजपुरी और तेलुगू भाषाओं में मनोरंजन और संगीत से जुड़ा कंटेंट तैयार करना है।

बताया गया है कि यह पहल केवल एक वीडियो या एलबम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर महीने विभिन्न भाषाओं में नए वीडियो एलबम नियमित रूप से रिलीज किए जाएंगे। इस मंच के जरिए नए और उभरते कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस पहल की प्रेरणा पारिवारिक फिल्मी विरासत से भी जुड़ी बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के शुरुआती दौर से जुड़े कई चर्चित नामों का इस परिवार से नाता रहा है, जिन्होंने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मनोरंजन, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साथ जोड़ने की यह कोशिश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंच रही है। ‘किरन के माया’ को इसी दिशा में एक नई शुरुआत माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी नए छत्तीसगढ़ी मनोरंजक कंटेंट सामने आने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button