Deception Through Temptation: नए बर्तन और विदेश से पैसे दिलाने का लालच देकर जेवरात व बर्तन ठगे
ठगी का अनोखा तरीका, ग्रामीण महिलाओं को बनाया शिकार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, (Deception Through Temptation) जहां एक अज्ञात महिला ने ग्रामीण महिलाओं को नए बर्तन देने और सोना-चांदी का फोटो विदेश भेजकर ज्यादा पैसा दिलाने का झांसा देकर उनसे कीमती जेवरात और बर्तन ठग लिए। मामला ग्राम परसदा माता चौरा का है, जहां 29 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात महिला बर्तन बदलने के नाम पर गांव पहुंची। उसने महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने और सोना-चांदी का फोटो विदेश भेजने पर मोटी रकम मिलने का लालच दिया। महिला की बातों में आकर ममता सूर्यवंशी सहित अन्य महिलाओं ने अपने कीमती जेवर और बर्तन उसे सौंप दिए।
पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी, Deception Through Temptation
आरोपी महिला ने शाम तक लौटने का भरोसा दिलाया, लेकिन वह वापस नहीं आई। बाद में पता चला कि इसी तरह गांव की एक अन्य महिला से भी ठगी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ठगी की कुल रकम करीब 90 हजार रुपये आंकी जा रही है, जबकि आरोपी महिला की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित महिलाएं चकरभाठा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है……





