Daylight Robbery: कट्टा दिखाकर लूट का प्रयास करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, तिहाड़ जेल में काट चुका है सजा
300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच के बाद खुला मामला, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। (Daylight Robbery) कंपनी गार्डन के पास समोसा दुकान लगाने वाले युवक से सोने की चैन लूटने की कोशिश करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने इसे गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए जांच शुरू की और शहर के करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और एक आरोपी को अनुपपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से पकड़ा गया।
दिनदहाड़े लूट के प्रयास का खुलासा, (Daylight Robbery)
पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली सहित अन्य राज्यों के साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए तखतपुर और अंबिकापुर से दो मोटरसाइकिल चोरी की गई थीं, जिन्हें बाद में रेलवे स्टेशन के पास छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। मामले में अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है, वहीं उपयोग में लाए हथियार भी बरामद किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं……





