बिलासपुर बास्केटबॉल लीग सीजन–2 का रोमांचक समापन, डीएलएस डायनामोस ने खिताब जीता

बिलासपुर बास्केटबॉल लीग सीजन–2 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। छत्तीसगढ़ स्कूल बास्केटबॉल कोर्ट में खेले गए फाइनल में डीएलएस डायनामोस ने राइजिंग चौकसे को केवल 51–49 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टीम की इस शानदार जीत में कोच टी. प्रकाश राव का अहम योगदान रहा। टी. प्रकाश राव छत्तीसगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और वर्तमान में रेलवे में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया।

फाइनल में डीएलएस की ओर से सिद्धार्थ सिंह ने 15 और प्रशांत त्रिपाठी ने 13 अंक बनाकर जीत की नींव रखी। वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में मां कामाख्या फाइटर ने एविक फाइटर को 66–44 अंकों से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। इस लीग ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खेल और रोमांच का अनुभव बेहद यादगार बना दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई