अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ दिखा, पर्यटकों की सफारी बनी यादगार

बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक खबर सामने आई है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को खुलेआम बाघ दिखाई देने से उनका सफर यादगार बन गया। यह नजारा देखकर लोग उत्साह और खुशी से भर गए।

सोमवार को रायपुर के रहने वाले हरिशंकर समीर अपने परिवार के साथ एटीआर घूमने पहुंचे थे। दूसरी पाली में शिवतराई से जिप्सी लेकर जैसे ही वे जंगल के कोर एरिया में पहुंचे, कुछ दूरी पर एक बाघ दिखाई दिया। बाघ शांति से जंगल में घूम रहा था। पहले तो परिवार घबरा गया, लेकिन फिर वही पल उनकी जिंदगी की सबसे खास याद बन गया। उन्होंने सुरक्षित दूरी से बाघ का वीडियो और फोटो भी लिए।

इस दौरान गाइड और जिप्सी चालक ने पूरी सावधानी बरती। उन्होंने सभी पर्यटकों को वाहन से न उतरने और बाघ से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। बाद में इस घटना की जानकारी रिजर्व प्रबंधन को भी दी गई।

अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि जिस स्थान पर बाघ दिखा, उसकी जानकारी उनके पास है। बाघ की पहचान भी की जा चुकी है, लेकिन सुरक्षा कारणों से लोकेशन सार्वजनिक नहीं की जाएगी। प्रबंधन के अनुसार, इस समय एटीआर में करीब 10 से 11 बाघ मौजूद हैं और लगातार ट्रैप कैमरा व मॉनिटरिंग में उनकी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं।

बाघ का दिखना जहां पर्यटकों के लिए खुशी की बात है, वहीं यह अचानकमार टाइगर रिजर्व में सुरक्षित वन्यजीवन और संरक्षण के बेहतर परिणाम का भी संकेत देता है। आने वाले समय में पर्यटकों को बाघ दिखने की संभावना और भी बढ़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई