दिल्ली में बड़ी बैठक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दिए निर्देश “टीबी मुक्त भारत, बेहतर इलाज और सख्त दवा नियंत्रण हमारी प्राथमिकता”

रायपुर। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार मिशन मोड में किया जाएगा और टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य समय पर हर हाल में हासिल किया जाएगा।

नड्डा ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि दवा की गुणवत्ता पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दवाओं के सख्त नियमन, अस्पतालों में बेहतर जांच सुविधाएँ, टेलीमेडिसिन को बढ़ावा और मरीज-केंद्रित इलाज को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में ये प्रमुख बातें तय हुईं:

  • टीबी मरीजों की तेजी से जांच के लिए 146 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें दी जाएंगी।
  • नि:शुल्क दवा और जांच योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे, इसके लिए राज्यों को प्लान बनाने को कहा गया।
  • रक्तकोष (ब्लड बैंक) में सुरक्षा मानकों की सख्त निगरानी होगी।
  • खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और परीक्षण क्षमता बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

नड्डा ने कहा कि जोखिम वाले इलाकों में जल्द से जल्द टीबी की जांच पूरी की जाए और क्षय रोगियों को पोषण-सहायता के लिए ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र जोड़े जाएँ। इसके साथ ही कैंसर मरीजों के लिए सभी जिलों में डे-केयर कीमोथेरेपी सेंटर विकसित करने पर भी बात हुई।

मातृ मृत्यु दर (MMR), शिशु मृत्यु दर (IMR) और नवजात मृत्यु दर (NMR) को कम करने के लिए निगरानी सिस्टम को मजबूत करने पर भी निर्देश दिए गए। गैर-संचारी रोगों की 100% स्क्रीनिंग करने का भी लक्ष्य तय किया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने आठ मेडिकल कॉलेजों के लिए अलग अस्पताल बनाने की मांग रखी। इस पर नड्डा ने सहयोग देने का भरोसा दिलाया और राज्य की प्रगति की सराहना की।

अंत में नड्डा ने कहा, “केंद्र और राज्य की साझेदारी से ही स्वास्थ्य सेवाओं में असली बदलाव आएगा। हमारा उद्देश्य केवल सुविधा बढ़ाना नहीं, बल्कि बेहतर नतीजे देना है, ताकि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुँचे।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई