बीजापुर में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 10 किलो IED बरामद कर नष्ट किया

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक बड़ी नक्सली साजिश नाकाम कर दी। मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को 10 किलो का IED विस्फोटक मिला। यह विस्फोटक पगडंडी मार्ग पर लगाया गया था, जिससे जवानों और आम लोगों को निशाना बनाने की योजना थी।

जैसे ही विस्फोटक होने की जानकारी मिली, तुरंत बीडीएस (बम डिटेक्शन स्क्वॉड) की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुँचकर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को वहीं सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर और बीडीएस की संयुक्त कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान और एरिया डॉमिनेशन जारी रहेगा।

सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और माओवादियों की योजना विफल हो गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई