The Bus Overturned: अनियंत्रित बस मुख्य मार्ग में पलटी
40 यात्री सवार, दो गंभीर

शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। (The Bus Overturned) बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बस चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे मुस्लिम समाज के सदस्यों को बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) ला रही थी। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को लोरमी CHC पहुँचाया गया, जहाँ मामूली घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ग्रिम कानूनी जांच शुरू, The Bus Overturned
वहीं दो यात्री अब्दुल हसीम (35 वर्ष) और जरीन खान (17 वर्ष) की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुँचे और राहत कार्य किया। दुर्घटनाग्रस्त जुनेजा बस (CG 16 H 0109) को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी जांच शुरू कर दी है।





