Fake Tehsildar: फर्जी तहसीलदार बनकर महिला से साइबर उत्पीड़न

फेसबुक पर तहसीलदार बनकर की दोस्ती, बातचीत बंद होते ही शुरू हुआ उत्पीड़न

सोशल मीडिया आज जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी होता जा रहा है। (Fake Tehsildar) यहां एक क्लिक में दोस्ती होती है और अगले ही पल भरोसे की आड़ में खेल शुरू हो जाता है। बिलासपुर के सरकंडा इलाके से सामने आए इस मामले में फेसबुक पर खुद को तहसीलदार बताने वाला युवक असल में कानून से खेलने की कोशिश कर रहा था।

शुरुआत दोस्ती से हुई, फिर बातचीत का दबाव बना और जब महिला ने दूरी बनाई तो साहब का नकाब उतर गया। इसके बाद फर्जी आईडी, फोटो वायरल करने की साजिश और बदनाम करने का खेल शुरू हुआ। लेकिन आरोपी शायद यह भूल गया था कि सोशल मीडिया जितना तेज़ है, कानून उससे भी तेज़ चलता है। नतीजा कुछ ही घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया…..

फर्जी आईडी से फोटो और मोबाइल नंबर वायरल, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, आरोपी ने फेसबुक पर खुद को तहसीलदार बताकर महिला से दोस्ती की थी। (Fake Tehsildar) शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन जब महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर अश्लील बातचीत की जाने लगी। परेशान होकर महिला ने जब नंबर ब्लॉक किया, तो आरोपी और बौखला गया। इसके बाद उसने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला का फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता को लगातार अज्ञात नंबरों से अश्लील कॉल आने लगे और मानसिक प्रताड़ना बढ़ती चली गई…

फर्जी तहसीलदार बनकर महिला से साइबर उत्पीड़न (Fake Tehsildar) 

पीड़िता की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी की पहचान आशुतोष उपाध्याय के रूप में हुई, जो जांजगीर-चांपा जिले का निवासी है। डिजिटल सबूत जुटाने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई