Charge Sheet: युक्तियुक्तकरण न मानने वालों को आरोप पत्र.

शिक्षा विभाग सख्त

बिलासपुर के शिक्षा विभाग से इस वक्त बड़ी और सख्त कार्रवाई की खबर सामने आई है। (Charge Sheet) शासन के आदेशों की अवहेलना अब शिक्षकों को भारी पड़ती नजर आ रही है। युक्तियुक्तकरण के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले 9 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने आरोप पत्र जारी कर दिया है। यह कार्रवाई बिल्हा और मस्तूरी विकासखंड के शिक्षकों पर की गई है।दरअसल, 11 दिसंबर को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की समीक्षा बैठक में युक्तियुक्तकरण की धीमी रफ्तार पर कड़ा नाराजगी जताई गई थी।

शासन की अवहेलना पड़ी भारी, 9 शिक्षकों पर गिरी गाज….

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे को फटकार लगी थी, वहीं दबाव के चलते कोटा के बीईओ नरेंद्र मिश्रा बैठक के दौरान बेहोश भी हो गए थे। इसके बाद मंत्री ने साफ निर्देश दिए थे कि जो शिक्षक अपनी मूल पदस्थापना वाली शाला में नहीं लौटे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। जांच में सामने आया कि जिले के चार विकासखंडों में 20 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद अपनी मूल शाला में कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

मंत्री की फटकार के बाद एक्शन,शिक्षा विभाग का कदम…

पहले चरण में बिल्हा और मस्तूरी ब्लाक के 9 शिक्षकों पर गाज गिरी है, जिन्हें औपचारिक आरोप पत्र जारी किया गया है। (Charge Sheet) शिक्षा विभाग का कहना है कि इन शिक्षकों की मनमानी से ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कोटा और तखतपुर ब्लाक के बाकी 11 शिक्षकों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।इस सख्त कदम के बाद विभाग में साफ संदेश है।अब आदेशों की अनदेखी नहीं चलेगी,अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई